कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। घर बैठे एक क्लिक पर सब कुछ होगा। इसका खुलासा कृषि विवि के वीसी डा. केके कटोच ने पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग ऑनलाइन होने से छात्रों को लाभ होगा।
विश्वविद्यालय कैंपस को वाईफाई बनाया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए अलग से कोचिंग सेंटर खोला जाएगा। इससे छात्रों को एसआरएफ, जेआरएफ और नेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मदद मिलेगी। कुलसचिव मनोज कुमार, वित्त नियंत्रक रणजीत सिंह, संयुक्त निदेशक डा. हृदय पाल मौजूद रहे।