फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिकॉन वैली में मोदी के लिए पहले दिन हुए 10,000 पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 27 सितंबर को सिलिकॉन वैली में होने वाले सम्मान समारोह में शिरकत करने के लिए लोगों में होड़ मच गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण में शुरुआती 24 घंटों के दौरान ही करीब 10,000 लोगों ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। मोदी सिलिकॉन वैली के सैन जोंस के मशहूर सैप सेंटर में भारतीय अमेरिका समुदाय को संबोधित करेंगे।

सिलिकॉन वैली के बीचोंबीच मौजूद इस इनडोर सेंटर में करीब 18,000 लोगों के बैठने क्षमता है। आयोजकों को उम्मीद है कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान यहां इंच भर जगह नहीं बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 भारतीय अमेरिकी आए साथ

वेस्ट कोस्ट में भारतीय अमेरिकी समुदाय के संयोजक खांडेराव खंड के मुताबिक, पहले ही दिन इस कदर रजिस्ट्रेशन कराने से समझा जा सकता है कि भारतीय पीएम को लेकर लोगों के बीच किस करद उत्साह है।

मोदी के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए करीब 500 भारतीय अमेरिकी नागरिकों ने हाथ मिलाया है। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम पिछले साल न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर पर हुए कार्यक्रम की तरह ही शानदार होगा।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी जिस भी देश जाते हैं वह वहां पर भारतीयों को संबोधित करते हैं और उन्हें सुनने वालों में बड़ी तादात होने के कारण ‌टिकट लगाकर बैठने की व्यवस्‍था करनी पड़ती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें