फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपियां चुराकर बाहर लिखवाया, फिर जमा कर दिया

Thu, 12 Jun 2014 10:43 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में मॉस्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एमपीएड) कोर्स के चौथे सेमेस्टर की दो कॉपियां ट्रांसप्लांट की गईं।
विज्ञापन


कोर्स कोऑर्डिनेटर ने बताया कि उन्होंने खुद एक शिक्षिका को कॉपियों में हेराफेरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

शिक्षिका ने एक कॉपी लखनऊ विश्वविद्यालय के कोड की और दूसरी एक कॉलेज के कोड की मूल्यांकन कक्ष से गायब की। इसके बाद बाहर ले जाकर उसमें उत्तर लिखवाए।

इतना ही नहीं एक कॉपी में तो अलग से दूसरी बी कॉपी नत्थी करके उसे जमा करने की कोशिश की गई। डिकोडिंग के समय वह इस गड़बड़ी को भांप चुके थे, ऐसे में उन्होंने इसे रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन


फिजिकल एजुकेशन विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ. नीरज जैन ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज दीक्षित को दे दी।

इसके बाद कॉपियों की तत्काल गिनती करवाई गई तो दो कॉपियां गायब थी। दोनों कॉपियां विभाग की ही एक शिक्षिका को जांचनी थीं और वह चुपके से इसे उठा लें गईं।

इतना ही नहीं कॉपियों को दोबारा लिखवाया गया और एक कॉपी में तो अलग से दूसरी बी कॉपी लगा दी गई।

जब जांच हुई तो पता चला कि एक कॉपी में ए कापी के साथ केवल एक ही बी कॉपी नत्थी दी और जब वह जमा हुई तो उसमें दो बी कॉपियां लगी हुई थीं।

डॉ. जैन कहते हैं तीन जून को उन्हें इसकी जानकारी मिली और अगले दिन जून को उन्होंने शिक्षिका को इस आरोप में पकड़ लिया।

इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा को दे दी गई लेकिन वह मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। जब आरोपी शिक्षिका से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा भी इस प्रकरण के बाद से भागे-भागे फिर रहे हैं और वह किसी से कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें