डीयू की ऑनलाइन आवेदन रेस में अंग्रेजी ऑनर्स सबसे पसंदीदा कोर्स बन कर उभरा है जबकि बीते वर्षों में छात्रों की पहली पसंद बीकॉम ऑनर्स होता था। अंग्रेजी ऑनर्स के लिए अब तक 55,553 आवेदन मिले हैं। 53,005 रजिस्ट्रेशन के साथ मैथ्स दूसरे नंबर पर है।
इससे अनुमान लगाया जाने लगा है कि इन कोर्सेज की कट ऑफ में उछाल तय है। वहीं, पहली बार शुमार हुआ बीटेक फोरेंसिक साइंस भी चौंका रहा है। अब तक इसके लिए 26,383 एप्लीकेशन मिल चुकी हैं।
हालांकि, अभी तक इस कोर्स के लिए कॉलेज तय नहीं हैं। बीटेक कोर्सेज में कंप्यूटर साइंस 46,180 आवेदनों के साथ पहले नंबर पर ही है। जबकि 41,763 आवेदनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स दूसरे नंबर पर है।
इस बार कॉमर्स सातवें नंबर पर है। इसके लिए अब तक 40,675 आवेदन आए हैं। 50,173 आवेदनों के साथ केमिस्ट्री तीसरा स्थान पर है। चौथे स्थान पर छात्रों की पसंद फिजिक्स है।
इसी तरह ईको के प्रति भी छात्रों की रुचि कम हुई है। यह छठे स्थान पर है और इसके लिए 41,434 आवेदन हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीकॉम व ईको में कट ऑफ में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दिखेगी।
सबसे कम आवेदन 1,673 पंजाबी मेें हुए हैं जबकि उर्दू 1,725 छात्रों की पसंद बना। टॉप टेन विषयों में जर्नलिज्म व मास कम्यूनिकेशन भी पीछे नहीं है। इसकेलिए कुल 32,420 ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं।