फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव में आप ने उतारी विधायकों की फौज

Tue, 08 Sep 2015 04:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने डूसू चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के सभी विधायकों को अपने-अपने इलाके में छात्रों को लामबंद करने का जिम्मा सौंपा गया है। विधायकों का खास जोर आप की छात्र विंग छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के मेनिफेस्टो को छात्रों के बीच ले जाना है। वहीं, छात्र नेताओं के सामाजिक आधार को भी आगे किया जा रहा है। विधायकों से इसका नियमित तौर पर फीडबैक भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली चुनाव की तरह डूसू चुनाव में भी आप ने उम्मीदवारों के चयन में योग्यता के साथ उनके सामाजिक आधार को भी ध्यान में रखा। यही वजह है कि सीवाईएसएस के दो उम्मीदवार कुलदीप बिधूड़ी व हितांशी चौहान गुर्जर हैं। जबकि एक-एक जाट व पूर्वांचली। यही नहीं, पदों के चुनाव में भी जातीय व इलाकाई समीकरण को अहमियत दी गई। मसलन, बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाके के वोटरों को लुभाने के लिए मदनपुर खादर के बिधूड़ी को बतौर अध्यक्ष उतारा गया। दिल्ली देहात समेत दक्षिणी दिल्ली में सीवाईएसएस इसका जमकर प्रचार भी कर रही है।

वहीं, पूर्वांचली छात्रों पर डोरे डालने के लिए राहुल राज आर्यन को सचिव के पद के लिए उतारा। पूर्वांचली छात्रों बहुल आवासीय कालोनियों में आर्यन के क्षेत्रीय आधार को सामने रखा जा रहा है। इसमें खास तौर से मुखर्जी नगर के इर्द-गिर्द गांधी विहार, नेहरू विहार, क्रिश्चियन कॉलोनी, इंदिरा विहार, बुराड़ी, हडसन व आउट्रम लेन समेत पूर्वी दिल्ली के इलाके भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा छात्राओं को अपने हक में करने के लिए दो छात्राओं को भी उम्मीदवार बनाया है। छात्राओं के बीच सीवाईएसएस यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि आधी आबादी को ध्यान में रखने में चार पदों मे से दो पर छात्राएं दावेदारी कर रही हैं। छात्राओं के बीच सीवाईएसएस गरिमा राणा व हितांशी चौहान के चेहरे का आगे रख रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें