ऊफ ये सीबीएसई की वेबसाइट...। खुलने का नाम नहीं ले रही है। सभी की जुबां पर सिर्फ यही शिकायत सुनने को मिली। फिर चाहे वे शिक्षक हों या फिर स्टूडेंट। हुआं यू कि शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मंगलवार दोपहर एक बजे बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने की उम्मीद थी।
लिहाजा, शिक्षक और बच्चे डेढ़ बजे से ही सीबीएसई की वेबसाइट ओपन करने में जुट गए। लेकिन, देर शाम तक सीबीएसई ने परिणाम घोषित नहीं किया। इसकी जानकारी सीबीएसई के रिजनल दफ्तर में कई बार फोन करने के बाद देर शाम शिक्षकों को मिली। परीक्षा परिणाम को लेकर पूरे दिन शिक्षक और स्टूडेंट परेशान होते रहे।
कई शिक्षकों की लगी दोपहर बाद ड्यूटी
परिणाम को लेकर शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में कई शिक्षकों की खास ड्यूटी लगाई गई, ताकि परिणाम इकट्ठा किया जा सके। लेकिन, शिक्षकों पूरे दिन परेशान होते रहे। आलम यह था कि घंटों वेबसाइट हैंग रही। यह सिलसिला डेढ़ बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलता रहा। क्योंकि पहले परिणाम डेढ़ फिर तीन और फिर चार बजे निकलने की उम्मीद से शिक्षक स्कूल में बैठे रहे।