फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब DU भी देगा जॉब की गारंटी

Sat, 31 May 2014 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत अब छात्रों को जॉब गारंटी भी मिलेगी।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने एफवाईयूपी की शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की परिकल्पना को साकार करने के लिए भारत सरकार के नेशनल स्किल कारपोरेशन डेवलपमेंट (एनएसडीसी) के साथ करार किया है।

करार के तहत एनएसडीसी की ओर से तैयार किए गए कोर्स को करने का विकल्प छात्रों को दिया जाएगा। इन कोर्स को करने का लाभ यह होगा कि 70 फीसदी छात्रों को एनसडीसी के माध्यम से नियुक्ति का आश्वासन मिलेगा।
विज्ञापन


ज्वाइंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर और मीडिया को-ऑर्डिनेटर डॉ. मलय नीरव ने बताया कि एफवाईयूपी के तहत दूसरे और तीसरे वर्ष में एप्लॉयड कोर्स का विकल्प मिलता है।

यह भी पढ़ें: 75 फीसदी के बाद भी दाखिले की गारंटी नहीं

देश में उद्योगों को बढ़ावा मिले और जॉब मिल सके, इसके लिए एनएसडीसी ने छह विशेष कोर्स तैयार किए हैं। इनमें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई), आईटी एंड आईटी एनेबल्ड सर्विस (आईटीईएस), हेल्थ केयर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री शामिल हैं।

डॉ. मलय ने बताया कि छात्र चाहें तो एफवाईयूपी के एप्लॉयड कोर्स कर सकते हैं या फिर इन कोर्स को चुन सकते हैं। कोर्स करने के दौरान छात्रों को बड़ी कंपनियों में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के लिए प्रत्येक सेमेस्टर 2500 रुपये की फीस देनी होगी।

एनएसडीसी के जरिए बैंक लोन लेकर भी इस फीस का भुगतान किया जा सकता है। लोन तभी चुकाना होगा, जब जॉब मिल जाएगी। इस करार के तहत एनएसडीसी छात्रों को उद्योग लगाने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन


कॉलेजों में खुलेंगे बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर
डीयू में बीते साल दो कॉलेजों में बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर खोलने के बाद अब प्रत्येक कॉलेज में ये सेंटर खोले जाएंगे। डॉ. मलय नीरव ने बताया कि इस सेंटर में छात्र अपने बिजनेस आइडिया लेकर आएंगे। सेंटर के माध्यम से उस आइडिया को आगे बढ़ाया जाएगा। आइडिया को विकसित करने के लिए छात्र को 12 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें