फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है DU स्टूडेंट्स का MHRD कनेक्शन?

Tue, 21 Jan 2014 11:16 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में पढ़ने वाले छात्रों ने अपनी मांगों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


14 सूत्रीय मांगों के साथ छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्रालय पहुंचा। दिल्ली विश्वविद्यालय एसओएल स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले इन छात्रों ने अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


यूनियन के सदस्य शाहनवाज और रोहित ने बताया कि एसओएल के छात्रों को लाइब्रेरी और बस पास की सुविधा नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें:CCSU: प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं आज से

रिजल्ट देरी से आ रहे हैं लेकिन इसके लिए प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। यदि मंत्रालय से भी राहत नहीं मिली तो सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अपनी मांगों को लेकर बीते रविवार को लगभग पांच हजार छात्रों ने उत्तरी परिसर में प्रदर्शन किया था। बीते शनिवार को भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें