फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: एफवाईयूपी रोल बैक के बाद फंसेंगे कई पेंच

Sat, 28 Jun 2014 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम (एफवाईयूपी) की वापसी के बाद कई पेच फंसेंगे। डीयू प्रशासन को जल्द ही इसका हल निकालना होगा।
विज्ञापन


एफवाईयूपी के बाद शुरू किए गए बीटेक व बीएमएस को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। वहीं कई कॉलेजों में एफवाईयूपी के तहत पास कोर्स की सीटों को ऑनर्स में परिवर्तित कर दिया गया था। अब इन सीटों के दोबारा पास कोर्स में बदले जाने से वहां सीटों की संख्या बदल सकती है।

डीयू से संबद्ध एक कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि एफवाईयूपी को वापस लिए जाने के बाद कॉलेजों के सामने कई समस्याएं आएंगी।

खासकर उन कॉलेजों में जहां बीए पास कोर्स खत्म कर ऑनर्स कोर्स को शुरू किया गया था। वहां कई कोर्स में ऑनर्स की सीटें दोगुनी हो गई थी। अब यह सीटें वापस बीए, बीकॉम व बीएससी जैसे कोर्स में बदली जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं, एफवाईयूपी लागू होने के बाद कई बीएससी डिग्री को चार साल के बीटेक कोर्स में बदल दिया गया था। बदले गए बीटेक के छात्रों के भविष्य के बारे में भी विश्वविद्यालय को अहम फैसला लेना होगा।

इसके अलावा एफवाईयूपी के तहत बीबीई, बीएफएआई व बीबीए को मिलाकर एक नया मैनेजमेंट कोर्स बीएमएस बनाया गया था। इसके लिए बीते बृहस्पतिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


एफवाईयूपी को वापस लेने के बाद बीएमएस की सीटें तीन अलग-अलग कोर्स में किस आधार पर बदली जाएंगी इससे जुड़ा फैसला भी विवि को जल्द लेना होगा।

वहीं, जहां कुछ कॉलेजों में जहां ऑनर्स कोर्स शुरू किए गए थे वहां तदर्थ आधार पर शिक्षकों की नियुक्तियां की गईं थी। ऐसे में जब वह ऑनर्स कोर्स समाप्त होने पर ऐसे शिक्षकों के सामने समस्या पेश आ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें