फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में चमकेगी शहर की इस होनहार की तलवार

Sat, 28 Jun 2014 01:17 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसिंग खिलाड़ी हिमानी का चयन विदेशी दौरों के लिए भारतीय सीनियर टीम में हुआ है। चार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हिमानी के चयन होने पर परिवार और फेसिंग की खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


एशियन फेसिंग चैंपियनशिप 2- 7 जुलाई को कोरिया में होगी। सीनियर वर्ल्ड फेसिंग चैंपियनशिप जोकि 15 जुलाई से रशिया में खेली जानी है। एशियन गेम्स 20- 25 सितंबर को कोरिया में होगी। कॉमनवेल्थ फेसिंग चैंपियनशिप 10-15 अक्टूबर को स्कॉटलैंड में खेली जाएगी।

आर्थिक स्थिति भी नहीं आती आड़े
हिमानी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कू ल सेक्टर 10 में शहर की एकमात्र फेसिंग एकेडमी की खिलाड़ी है। इस एकेडमी में अधिकतर खिलाड़ी गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। इन सबके बावजूद इनके हौसलों में कमी नहीं आई है और लगातार मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन कर रहे है।
विज्ञापन


हिमानी एसडी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। इसके पिता ऑफिस मे चपरासी का काम करते है। मां घर का काम काज संभालती है। इस सब के बावजूद पूरा परिवार इस खिलाड़ी को हौसला बढ़ाने से नही चूकता।

हिमानी ने कहा कि इस खेल से जुड़े उपकरण काफी महंगे होते हैं, जिन्हें खरीदना उनके बस में नहीं है। हिमानी ने कहा इसमें कॉलेज और जीएमएसएसएस 10 की एकेडमी ही सहायता करते है। यहां से मिलने वाले उपकरण से ही अभ्यास करती है।
विज्ञापन


ये हैं उपलब्धियां
 2012- स्कूल नेशनल में 3 गोल्ड मेडल जीते
- 2013 में जूनियर नेशनल में सिल्वर मेडल जीता
- 2013-14 में इंटर यूनिवर्सिटी ब्रांज मेडल जीता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें