कंप्यूटर साइंस में दाखिले के लिए 100 फीसदी कटऑफ से परेशान छात्रों के लिए मंगलवार को क्रांतिकारी युवा संगठन ने आर्ट्स फैकल्टी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों का कहना था कि कटऑफ ज्यादा होने से सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए दाखिला मुश्किल है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सरकारी स्कूल व प्राइवेट स्कूल के बच्चों के लिए दाखिले की कटऑफ अलग-अलग होनी चाहिए।
साथ ही नए कॉलेज खोले जाने की भी मांग की। अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम से एक खुला पत्र भी जारी किया और उनसे ही राहत की अपील की।