दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 में एमबीए फुल टाइम दाखिले के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है।
जिन छात्रों का कैट में अच्छा पर्सेंटाइल आया है, लेकिन लिस्ट में नाम नहीं है, उन्हें भी दाखिले का मौका मिलेगा। इंटरव्यू के साथ सर्टिफिकेट की जांच 24 मार्च से शुरू होगी।
पढ़ें: CCSU में हजार से भी ज्यादा पीएचडी वेकैंसियां
दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड प्रो. पीके सूरी के मुताबिक, 510 छात्रों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जोकि 24 से 29 मार्च तक चलेंगे।
इंटरव्यू के समय ओरिजनल सर्टिफिकेट के अलावा एक फोटोकॉपी का सेट भी लाना होगा। प्रो. सूरी के मुताबिक, जिन छात्रों का लिस्ट में नाम नहीं है, लेकिन कैट में अच्छा पर्सेंटाइल है, वे 24 मार्च को इंटरव्यू स्थल पर अपने सर्टिफिकेट जमा करवा दें।
पढ़ें: पढ़ाई हुई महंगी और ढीली होगी पैरेंट्स की जेब
प्रो. सूरी ने बताया कि जिन छात्रों के नाम चयनित सूची में हैं, लेकिन सामान्य वर्ग में 75 पर्सेंटाइल, ओबीसी वर्ग में 65 और एससी व एसटी वर्ग में 50 पर्सेंटाइल से कम है, तो उन्हें दाखिला का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि शॉर्टलिस्ट होने के साथ-साथ कैट में उक्त पर्सेंटाइल होने भी आवश्यक हैं।