हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबंद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में 27 नवंबर से शुरू होने वाली रूसा प्रथम और तृतीय सत्र की परीक्षा में इस बार 83, 811 से अधिक छात्र बैठेंगे। परीक्षा शाखा ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
छात्र इसे अपना यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन कर कभी भी डाउनलोड कर सकते है। यूनिवर्सिटी को जिन छात्रों ने आनलाइन आवेदन किया है और चालान के माध्यम से फीस जमा करवाई है, उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
हाजिरी और अन्य आवश्यक शर्तें पूरी न करने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होंगे। इसके लिए छात्रों को अपने संबंधित कॉलेज में जा पूछताछ करनी होगी। कॉलेज से तय शर्त पूरी करने की अप्रूवल होने पर ही छात्रों के एडमिट कार्ड डाउन लोड हो पाएंगे।
अपलोड करें रोलनंबर
यह समस्या तीसरे सत्र की परीक्षा में अपीयर होने वाले छात्रो को पेश आ सकती है। तीसरे सत्र के छात्रों का रोलनंबर और यूजर आईडी पासवर्ड वही रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो.श्याम लाल कौशल ने कहा कि विवि की ओर से जिन भी छात्रों के फार्म और फीस विवि के अकाउंट में चालान के माध्यम से आई है, उन्हें रोलनंबर उपलब्ध करवा दिये गए है।
कार्ड डाउनलोड न होने की स्थिति में छात्र साइट पर उपलब्ध एफएक्यू(फ्रिक्वेंटली आस्कड क्वेशचन) में अपना सवाल डाल कर कारण जान सकते है।
फार्म न भरने वाले छात्रों को निर्देश
एचपीयू की परीक्षा शाखा ने ऑनलाइन फार्म न भरने वाले निजी कॉलेजों को लिखित में और टेलीफोन के माध्यम से जल्द से जल्द आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
परीक्षा नियंत्रक ने साफ किया है कि यदि आनलाइन फार्म न पहुंचे तो छात्रों को मुश्किलें पेश आएंगी। छात्रों की परेशानी के लिये कॉलेज जिम्मेदार होंगे। इन कॉलेजों अधिकतर विधि पंचवर्षीय कोर्स चलाने वाले कॉलेज है।
इनमें येन कॉलेज बिलासपुर, डीडीएम साइ कॉलेज ऑफ लॉ हमीरपुर, एलएलआर इंस्टीट्यूट आफ लॉ सोलन, और लॉ कॉलेज ऊना जैसे कॉलेज शामिल है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन कॉलेजों को सूचित किया जा चुका है।
इस पर डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
रोलनंबर को डाउनलोड करने के लिए छात्र विवि की http://hpuniv.hp.gov.in साइट पर ई शिक्षा परीक्षा में यूजर आईडी से लॉगइन करें।
इसमें यदि तीसरे सत्र के छात्र को पहले सत्र का ही एडमिट कार्ड नजर आता है तो, इससे साफ कि उसकी कॉलेज से छात्र का फार्म, और हाजिरी वेरीफाई नहीं की है। इसके लिये छात्र कॉलेज में संपर्क करें। कॉलेज प्रशासन भी एफएक्यू के स्टेप का फॉलो कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें। कॉलेजों को भी इससे संबंधित ई मेल के माध्यम से सूचित किया गया है।