फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस की ऑनलाइन परीक्षा का डबल फायदा

Mon, 18 Nov 2013 09:26 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के महाकुंभ जेईई मेंस 2014 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के बीच सीबीएसई बोर्ड ने शुल्क का अंतर कर दिया है।
विज्ञापन


युवा परेशान
इससे कंप्यूटर की कम जानकारी रखने वाले युवा परेशान हैं। दूसरी ओर, सीबीएसई से बोर्ड परीक्षा देने वाले उन छात्रों को भी फायदा होने जा रहा है जो ऑनलाइन परीक्षा देंगे। ऑफलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों को ऑनलाइन की तुलना में ज्यादा शुल्क देना पड़ रहा है।

पढ़ें, इस मंदिर में राष्ट्रपति भवन से आती है भेंट

इससे खासतौर से पहाड़ के उन बच्चों पर बोझ पड़ा है, जो कि कंप्यूटर क्रांति से अनजान हैं और केवल ऑफलाइन मोड में ही परीक्षा दे सकते हैं। सीबीएसई ने एक मार्च से 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित की है। मार्च के अंतिम सप्ताह में बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होंगी। इससे छह अप्रैल को जेईई मेंस ऑफलाइन देने वाले छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए कम समय मिलेगा।
विज्ञापन


पढ़ें, पूर्णिमा स्नान पर दस लाख लोगों ने लगाई डुबकी

दूसरी ओर, ऑनलाइन जेईई मेंस परीक्षा 9, 11, 12 व 19 अप्रैल को होगी। यदि छात्र 19 अप्रैल को ऑनलाइन जेईई मेंस परीक्षा देता है तो उसे परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा वक्त मिल जाएगा।

ऑनलाइन के लिए प्रैक्टिस की सुविधा
जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट का विकल्प भी खुला रखा है। इसके लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर चार मॉक टेस्ट अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी चाहें तो सीबीएसई की वेबसाइट पर इस मॉक टेस्ट की सहायता से पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया जान सकते हैं।
विज्ञापन


यह है शुल्क का अंतर
मोड --------------------- सामान्य/ओबीसी ----------------- एससी/एसटी/विकलांग
ऑफलाइन पेपर 1/पेपर 2 - 1000 रु(पुरुष), 500(महिला) - 500 रु(पुरुष व महिला)
ऑफलाइन पेपर 1 और पेपर 2 दोनों - 1800 रु(पु), 900 (म) - 900 रु(पुरुष व महिला)
ऑनलाइन पेपर 1/पेपर 2 - 600 रु(पु), 300 (म) - 300 रु(पुरुष व महिला)
ऑनलाइन पेपर 1 और पेपर 2 दोनों - 1400 रु(पु), 700 (म) - 700 रु(पुरुष व महिला)

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें