फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया में अव्वल है देहरादून का यह स्कूल

Fri, 23 Aug 2013 11:35 AM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एजूकेशन हब के नाम से मशहूर देहरादून के स्कूलों ने एक बार फिर देशभर स्कूलों के बीच दमदार उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन


द लर्निंग प्वाइंट संस्था की ओर से 826 स्कूलों के सर्वे के बाद 12वीं में वेल्हम गर्ल्स देश का सबसे अव्वल स्कूल, दून स्कूल दसवें तो ब्राइटलैंड 14वें स्थान पर है।

दूसरी ओर, दसवीं में ब्राइटलैंड स्कूल देशभर में दसवें पायदान पर है। पूर्व आईआईटियंस की संस्था द लर्निंग प्वाइंट ने हाल ही में देश के 826 आईसीएसई और आईएससी स्कूलों की प्रदर्शन के लिहाज से रैंकिंग जारी की है।
विज्ञापन


12वीं में देश के शीर्ष-50 स्कूलों में वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने 91.73 प्रतिशत अंक हासिल किए और पहले स्थान पर है। 87.39 प्रतिशत अंकों के साथ द दून स्कूल सूची में 10वें और 86.63 प्रतिशत अंकों के साथ ब्राइटलैंड स्कूल 14वें स्थान पर है। सूची में दून के और स्कूल भी हैं।

83.54 प्रतिशत अंकों के साथ सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने 35वें, 83.33 प्रतिशत अंकों के साथ कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी 37वें, 82.66 प्रतिशत अंकों के साथ समरवैली स्कूल 43वें पायदान पर हैं।

होपटाउन गर्ल्स स्कूल, एन मैरी, दून प्रेसीडेंसी, सेंट ज्यूड्स, सेंट थॉमस कालेज, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, दून ब्लॉसम, द आर्यन स्कूल, राजा राम मोहन राय एकेडमी, गुरु नानक एकेडमी, टचवुड स्कूल, हिल्टन स्कूल, प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल और कारमन स्कूल ने भी रिजल्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


दसवीं के परिणामों में ब्राइटलैंड स्कूल को 10वां, वेल्हम गर्ल्स को 18वां, द दून स्कूल को 19वां और एन मैरी स्कूल को 49वां स्थान मिला है। इसके अलावा होपटाउन गर्ल्स स्कूल, सेंट जोजेफ्स एकेडमी, कांवेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, समरवैली स्कूल, दून ब्लॉसम और सेंट ज्यूड्स भी सूची में शामिल हैं।

इन स्कूलों ने दिए 12वीं में 95 प्रतिशत अंक वाले 15 से अधिक छात्र
- सेंट जोजेफ्स एकेडमी
- वेल्हम गर्ल्स स्कूल
- ब्राइटलैंड स्कूल
- द दून स्कूल

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें