फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार सेक्स के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

Fri, 23 Aug 2013 11:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के वंदालुर जू में साढ़े तीन साल के नर सफेद बाघ के लिए पहली बार सेक्स करना घातक साबित हुआ।
विज्ञापन


उसकी सात साल की साथी बाघिन ने सेक्स के दौरान हिंसक रुख अख्तियार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। बुधवार को बाघ की मौत हो गई।

जू के अधिकारियों का कहना है कि सफेद बाघ सेम्बियन को मादा बंगाल टाइगर सत्या के साथ मेटिंग के लिए तैयार किया गया था।

सत्या इससे पहले भी मेटिंग कर चुकी थी, लेकिन सेम्बियन के लिए यह पहला मौका था।

दोनों को एक-दूसरे के करीब लाने की प्रक्रिया तीन महीने पहले शुरू हुई थी। इस दौरान दोनों को अलग-अलग लेकिन करीब वाले बाड़े में रखा गया था, ताकि वे एक-दूसरे को देखकर महसूस कर सकें। अधिकारियों को लगा कि तीन महीने की अवधि में दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए।

इस प्रक्रिया के बाद 7 अगस्त को दोनों को एक बाड़े में रखा गया। जू के प्रवक्ता ने कहा, 'मेटिंग की प्रक्रिया के दौरान सत्या ने सेम्बियन के माथे पर तेज चोट मारी, जिससे उसके गंभीर जख्म पहुंचे। जून के डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन बुधवार को उसकी जान चली गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर एन बालरमन का कहना है कि इस तरह का हिंसक व्यवहार बाघों में तभी देखा जाता है, जब वे एक-दूसरे के साथ अच्छे से घुले-मिले न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें