पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ लॉ (3 वर्षीय) में 2014-15 में दाखिले के लिए 9 मई तक आवेदन किया जा सकता है।
पीयू प्रवक्ता के अनुसार आवेदन फार्म पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। तीन वर्षीय लॉ कोर्स में दाखिले के लिए 50 फीसदी वेटेज एंट्रेंस टेस्ट और इतनी ही एकेडमिक को दी जाती है।
एलएलबी की जनरल कोटे के तहत 202 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। जिसमें 58 सीट रीजनल सेंटर मुक्तसर, 72 लुधियाना और 60 सीटें होशियारपुर सेंटर में निर्धारित हैं। 27 सीटें एनआरआई कोटे के तहत भरी जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद 12 मई तक फीस जमा करानी होगी। ई-एडमिट कार्ड 27 मई को जारी होंगे।