फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया नहीं हुई शुरू, छात्र निराश

Fri, 27 Jun 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपी एसईई) की काउंसलिंग तकनीकी कारणों से बृहस्पतिवार को शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ऐसे में 15 वेरिफिकेशन सेंटर्स पर पहुंचे छात्रों को निराश होकर लौटना पड़ा। अब 27 जून शुक्रवार को वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी।

यूपीटीयू ने यूपीएसईई काउंसलिंग में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए थे। दिल्ली से सटे इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज व कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में दिल्ली से सटे क्षेत्रों से पहुंचे छात्र निराश होकर लौटे।

आरकेजीआईटी वेरिफिकेशन केंद्र पर दिल्ली से आई प्रियंका गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को वेरिफिकेशन रद्द होने की सूचना नहीं होने से परेशानी हुई।

नेहरू नगर से आए रजत पांडेय ने बताया कि विवि ने वेबसाइट पर भी सुबह तक कोई सूचना अपडेट नहीं की। छात्रों का एक दिन बेकार जाने से वेरिफिकेशन की तारीख बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है। विवि चार जुलाई तक वेरिफिकेशन का समय दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें