फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक जेईई : फीस नहीं हो रही अपडेट

Thu, 26 Jun 2014 11:54 PM IST
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की काउंसलिंग में छात्रों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। पहले चरण की काउंसलिंग में फीस जमा कराने वाले छात्रों की फीस अपडेट नहीं होने च्वॉइस लॉकिंग में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


बीटीई की 48 घंटे में फीस अपडेट होने की डेडलाइन के बावजूद तमाम छात्रों की फीस अपडेट नहीं हुई है। शुक्रवार को पहले दौर की काउंसलिंग में च्वॉइस लॉकिंग का आखिरी दिन होने से छात्रों की चिंता और बढ़ गई है।

जमा की गई काउंसलिंग फीस अपडेट न होना छात्रों के सिर का दर्द बन गया है। कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराने केबावजूद कोई हल नहीं निकला है।

डासना से आए छात्र रविंद्र कुमार ने बताया कि 23 जून को बैंक में फीस डिपॉजिट की थी, अभी तक फीस ‘नॉट डिपॉजिट’ का स्टेटस शो हो रहा है।

नई व्यवस्था से भी परेशानी जस की तस
चरणबद्ध फीस जमा करने की व्यवस्था को खत्म कर इस बार बोर्ड ने 20 जून से 24 जुलाई तक फीस जमा करने की सभी रैंक होल्डर को सुविधा दी थी। अब फीस अपडेट न होने से पहले चरण की काउंसलिंग के छात्रों की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें