फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का आखिरी चांस, जल्दी करें आवेदन

Tue, 14 Jul 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों की 2500 सीटों पर एडमिशन के लिए अभी तक लगभग 7 हजार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यह मंगलवार दोपहर 2 बजे तक  होने हैं। मंगलवार तक रजिस्ट्रेशन संख्या 10 हजार तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पैक), पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डा. एसएसबी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी), चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी-26 (सीसीईटी-26), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में कॉमन प्रक्रिया के तहत एडमिशन हो रहे हैं। ज्वाइंट एडमिशन कमेटी (जेएसी) एडमिशन प्रक्रिया का संचालन कर रही है।

यह रहेगा शेड्यूल:
जेएसी की वेबसाइट पर बैंक चालान जेनरेट करने की आखिरी तिथि 13 जुलाई है। सीबीएसई ने जेईई की रैंकिंग भी जारी कर दी है। इसके बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 13 जुलाई तक स्टूडेंट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और बैंक चालान भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की फीस 1500 रुपये है। इसके बाद 20 जुलाई को सीट अलॉटमेंट के लिए फर्स्ट राउंड होगा। इसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें