लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में उपस्थिति, मानकविहीन निर्माण की जांच के लिए 11 कमेटियों का गठन किया गया है। ये समितियां 137 डिग्री कॉलेजों की समय-समय पर जांच करेंगी। जांच में प्रयोगशाला, अन्य बुनियादी जरूरतों और सुविधाओं का आंकलन भी होगा।
समितियां लविवि कुलपति को रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके बाद इन कॉलेजों के खिलाफ कुलपति एक्शन लेंगे। शैक्षणिक संस्थानों में छात्र उपस्थिति पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी।
नियमानुसार, 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता है। इसके बावजूद विवि न तो कॉलेजों में इस नियम का पालन होता है। दूसरी बड़ी समस्या कॉलेजों की ओर से मानक पूरे न करना है।
जिन्हें सशर्त मान्यता दी गई है, वे भी अभी तक मानक पूरे नहीं कर पाए हैं। ऐसे में कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इसी के तहत 11 कमेटियों का गठन किया गया है।