जेवियर लेबर रिलेशन इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर की ओर से आयोजित जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट(जैट) परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। परीक्षा में दून के इंजीनियरिंग छात्रा अनुषा ने सर्वाधिक 99.42 परसेंटाइल हासिल की। उन्हें एक्सएलआरआई की कॉल आ गई है।
जैट का परिणाम 31 जनवरी को जारी होना था पर यह दो पहले ही बृहस्पतिवार को ही जारी हो गया। परीक्षा में इस बार भी इंजीनियरिंग के छात्रों ने परचम फहराया है। जैट रिजल्ट में डीआईटी की इंजीनियरिंग छात्रा अनुषा रहिनवाल ने सर्वाधिक 99.42 परसेंटाइल हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा इंजीनियरिंग छात्र नीलेश गर्ग ने 98.22 परसेंटाइल, वरुण सिंह ने 97.5 परसेंटाइल और तमसील आकिब ने 94.5 परसेंटाइल हासिल की। जैट की परीक्षा तीन जनवरी 2016 को आयोजित हुई थी।
परीक्षा विशेषज्ञ अमित मित्तल ने बताया कि जैट परीक्षा को कैट के बाद कठिनतम परीक्षा माना जाता है। इससे देश के 100 से अधिक प्रबंधन संस्थानों में दाखिले की राह खुलती है।
यहां मिलता है फायदा
जैट परीक्षा को आईआईएम में दाखिलों के लिए होने वाली कैट परीक्षा के समकक्ष माना जाता है। परीक्षा आयोजित कराने वाला संस्थान एक्सएलआरआई देश के सबसे पुराने और नामी प्रबंधन संस्थानों में शामिल है।
इस परीक्षा से न केवल इस संस्थान में प्रवेश का रास्ता खुलता है बल्कि देश के 100 से ज्यादा नामी प्रबंधन संस्थानों में इसके स्कोर कार्ड के आधार पर एडमिशन दिया जाता है।
यहां देखें रिजल्ट : www.xatonline.net.in