फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड कॉलेजों पर आज साफ होगी स्थिति

Mon, 07 Oct 2013 03:32 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड संस्थानों की संबद्धता और मान्यता पर सोमवार को स्थिति साफ हो जाएगी। कुलाधिपति राज्यपाल अजीज कुरैशी ने इस मसले पर चर्चा के लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई है। बैठक में शासन के भी अफसरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


संस्थानों की संबद्धता नवीनीकरण पर लगाई रोक
बीएड संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाने पर जोर दे रहे राज्यपाल अजीज कुरैशी ने इस साल 40 से ज्यादा संस्थानों की संबद्धता नवीनीकरण (रिन्यूअल) पर रोक लगा दी थी। विश्वविद्यालयों और शासन को राज्यपाल का फरमान था कि यूजीसी से निर्धारित मानकों को जो संस्थान पूरा कर रहे हैं, उन्हीं की संबद्धता नवीनीकृत हो।

पढ़ें, अपने ही सवालों में उलझ गया SSC

मानकों की जांच-पड़ताल करने के उनके आदेश को विश्वविद्यालय और शासन के अधिकारियों ने हवा में उड़ा दी। रिपोर्ट नहीं आने के कारण चालीस से ज्यादा संस्थानों की संबद्धता लटक गई। वहीं संबद्धता नवीनीकरण की प्रत्याशा में कई संस्थानों ने अपने यहां नए सत्र का प्रवेश भी कर लिया है।
विज्ञापन


मामला पेचीदा बना हुआ और सरकार की ओर से भी बीएड संस्थानों की संबद्धता देने का दबाव दिख रहा है। अब इस मामले का निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल ने सोमवार को सभी विश्वविद्यालयों और शासन के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

बैठक में सबकुछ होगा तय
बताया जा रहा है कि इस बैठक में संस्थानों की संबद्धता, प्रवेश और परीक्षा की टाइम टेबल तय कर दी जाएगी। निर्धारित समय पर आवेदन न करने वालों को न संबद्धता मिलेगी और न ही प्रवेश मान्य किया जाएगा। बताया गया कि संबद्धता के सबसे ज्यादा मामले कुमाऊं विश्वविद्यालय से जुड़े कालेजों/संस्थानों के हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें