फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू हेल्प डेस्क पर हुआ खून-खराबा, माहौल तनावपूर्ण

Tue, 01 Jul 2014 06:16 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नये स्टूडेंट्स को सहयोग करने के उद्देश्य से बनाये गये हेल्प डेस्क पर दो छात्र संगठनों के बीच जमकर खून खराबा हुआ, जिस कारण कैम्पस का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। कैम्पस में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हेल्प डेस्क पर आज दोपहर किसी बात को लेकर पूसू और सोई कार्यकता आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि वे मारपीट पर उतर आये। लठियों और बोतलों से एक दूसरे पर हमले किये गये।

माहौल बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव किया, लेकिन कार्यकर्ता इतने उग्र थे कि उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर ही हमला करना शुरू कर दियान। इस घटना में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर जितेंद्र ग्रेवाल बुरी तरह जख्मी हो गये। करीब आधा दर्जन स्टूडेंट्स को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन


घ्ाटना की सूचना तुरंत पुलिस डीएसपी आशीष जैन को दी गई। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। फिलहाल कैम्पस का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें