फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी का छात्र, डीबीएस में बैग चोर

Sun, 01 Feb 2015 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीएस पीजी कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के बैग से नकदी चुराने वाला वाला पड़ोस के ही डीएवी कॉलेज का छात्र निकला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के डीबीएस पीजी कालेज परिसर में तीन दिन पहले कई छात्र-छात्राओं के बैग से दो हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। आरोपी एक छात्रा का बैग भी ले गया था। प्राचार्य डा ओपी कुलश्रेष्ठ ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो कालेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी रमेश रावत निवासी बालावाला (देहरादून) के घर तक पहुंच गई। इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी रमेश डीएवी कालेज में बीए फाइनल वर्ष का छात्र है। आरोपी के पास से चोरी हुआ बैग और 250 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें