राजधानी के डीएवी कॉलेज में पांच अगस्त को होने वाली चुनावी जंग में 28 महारथियों के बीच मुकाबला होगा।
तस्वीरों में देखें, चुनाव प्रचार में 'हुड़दंग'
आपत्ति और नाम वापसी के बाद सोमवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। प्रतिद्वंद्वी न होने के कारण तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि दो ने नाम वापस ले लिया है।
पढ़े, मुफ्त की शराब के लिए 'छात्रों' ने काटा हंगामा
कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल क्षेत्री ने बताया कि सहसचिव पद के उम्मीदवार सागर सिंह और विवि प्रतिनिधि पद की उम्मीदवार निधि बुडोकोटी ने नाम वापस ले लिया है।
पढ़े, ये है दबंगई और मनमानी की हद
कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्स प्रतिनिधि के लिए किसी भी छात्र ने दावा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रिंटेड प्रचार सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
ये हैं मैदान में
अध्यक्ष(3)- भूपेंद्र नेगी(एनएसयूआई), सिद्धार्थ राणा(एबीवीपी), स्वाती नेगी(निर्दलीय)।
उपाध्यक्ष(4)- दीपक रावत, पुष्पेंद्र कुमार(एसएफआई), मोनिका(के2 ग्रुप), सिमरनजीत सिंह।
महासचिव(3)- गोविंद्र सिंह(पट्टू ग्रुप), जोगेंद्र सिंह(आर्यन), युद्धवीर सिंह नेगी(सत्यम ग्रुप)।
सहसचिव(3)- अलीशा थामस, मुकुल बिष्ट, रविंद्र सिंह राणा।
कोषाध्यक्ष(3)- अमन गर्ग, आकांक्षा कमल गुरुंग, सौरभ थापा।
विवि प्रतिनिधि(7)- आरुषि, आशीष पुरोहित, गणेश सिंह, प्रभाकर, प्रीतम कुमार, राहुल कुमार, संजय जैन।
छात्र स्नातक प्रतिनिधि(6)- कला: कपिल थापा, विज्ञान : कपिल प्रकाश वर्मा, गौरव ढौंडियाल, सुनील सिंह , कॉमर्स : अभिषेक क्षेत्री, कपिल देव।
छात्रा स्नातक प्रतिनिधि(1)- स्वाती भट्ट।
स्नातकोत्तर प्रतिनिधि(1)- मयंक उपाध्याय।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें