फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित

Wed, 02 Dec 2015 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा यूपीएसईई की तिथि घोषित हो गई है। सत्र 2016-17 के लिए दो दिन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह परीक्षा 16 और 17 अप्रैल को होगी। इसके अंतर्गत बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क, बीएचएससीटी, एमबीए और एमसीए सहित कई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा के लिए आवेदन फरवरी में किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए छात्र ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस संबंध में छात्रों की मदद के लिए एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संलग्न कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।

यूपीएसईई के प्रदेश समन्वयक प्रो. कैलाश नारायण ने प्रवेश परीक्षा की तिथि की घोषणा की। केंद्रीय प्रवेश समिति की बैठक के बाद अन्य तिथियों की घोषणा की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें