सीपीएमटी-2014 का आयोजन 22 जून को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से कराया जाएगा। यह पहली बार है जब परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।
उत्तर प्रदेश के सरकारी और मान्यता प्राप्त मेडिकल, डेंटल, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी संस्थानों के एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीएएमएस और बीयूएमएस के पाठ्यक्रमों के लिए यह परीक्षा कराई जाती है।
यह पहली बार है जब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके लिए प्रदेश के सभी छात्र किसी भी जनपद से अपने निजी लैपटॉप या कंप्यूटर से आवेदन कर सकेंगे।
सार्वजनिक सुविधाओं जैसे लोकवाणी केंद्र, साइबर कैफे, अपने-अपने शैक्षणिक संस्थानों की तथा निकटवर्ती राजकीय मेडिकल कॉलेज से भी आवेदन किए जा सकते हैं।
इसके लिए वेबसाइट www.upcpmtee2014.com पर आवेदन की औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं।