फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: सिर पर एग्जाम, यहां कोर्स ही पूरा नहीं!

Fri, 31 Jan 2014 10:21 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में सात मार्च से परीक्षाएं शुरू होनी हैं लेकिन अब तक विवि के अधितकर विभागों में कोर्स तक पूरा नहीं पढ़ाया गया है। फ्रेंच और एशियन कल्चर आदि विषयों की हालत तो बहुत ही खराब है।
विज्ञापन


इन विभागों में करीब 50 फीसदी कोर्स की पढ़ाई नहीं हुई है। कुछ विभागों में पढ़ाई की खानापूर्ति कर कोर्स पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

जो समय स्टूडेंट्स को रिवीजन में लगाना चाहिए, उसमें वे कोर्स पूरा करने की दौड़ में भागने को मजबूर होंगे। विवि में पढ़ाई को लेकर बेहद बुरी हालत है। परीक्षा सिर पर आ गई है और कोर्स अब तक पूरा नहीं कराया गया है।
 
केमिस्ट्री विषय फर्स्ट इयर में एक यूनिट की पढ़ाई अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। हो सकता है कि एक महीने के बीच में टीचर्स कोर्स कंम्पलीट भी करा दें तो स्टूडेंट्स के सामने रिवीजन बड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन


इसी तरह सोशल वर्क में लगभग सभी पेपर में एक-एक यूनिट की पढ़ाई बची हुई है। मनोविज्ञान विभाग में प्रैक्टिकल का बुरा हाल है।

थर्ड इयर में कुल 10 प्रैक्टिकल करवाना जरूरी है पर परीक्षा के एक महीने पहले तक केवल पांच प्रैक्टिक्ल ही हुए हैं। बचे हुए समय में प्रैक्टिकल और बचे हुए कोर्स की पढ़ाई शिक्षक और स्टूडेंट्स दोनों के लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स के अनुसार सोशल वर्क विषय के सभी पेपर में एक-एक यूनिट कोर्स अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें