विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत चल रहे बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए काउंसलिंग सोमवार को होगी।
प्राचार्य डॉ. धर्म कौर के अनुसार दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 30, 31 अगस्त और दो सितंबर को सभी मूल दस्तावेज और 15 हजार रुपये फीस का बैंक ड्राफ्ट लेकर काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
अभ्यर्थियों की मेरिट सूची कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इधर, श्री जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) ने भी स्ववित्तपोषित कोर्सेज की दूसरी कटऑफ जारी कर दी है।
इसके तहत बीए में 40 प्रतिशत से ज्यादा नंबर पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को दाखिले का मौका दिया जाएगा। बीए, बीकॉम और एमए हिंदी की खाली सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग शुक्रवार को होगी।
प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे से तीन बजे के बीच काउंसलिंग होगी। एमए हिंदी में 20 सीटें खाली हैं।
एमए हिंदी की 20 सीटों पर दाखिले के लिए नए प्रवेश फॉर्म भी मांगे गए हैं। प्रवेश की अंतिम तारीख 31 अगस्त है।