फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, कब होगी नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग

Tue, 11 Aug 2015 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के निजी नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में काउंसलिंग होगी। हिमाचल प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय ने जीएनएम प्रशिक्षण के शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए यह तारीख तय की है।
विज्ञापन


इन संस्थानों में जमा दो में प्राप्त अंकों की वरीयता सूची के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रदेश में भारतीय परिचारिका परिषद नई दिल्ली से निजी क्षेत्र में कुल 31 नर्सिंग संस्थान मान्यता प्राप्त हैं। निदेशालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि निजी नर्सिंग संस्थानों में कुल स्वीकृत सीटों में से 50 सीटें स्टेट कोटा और 50 प्रतिशत सीटें प्रबंधकीय कोटे से भरी जाती हैं।

प्रबंधकीय वर्ग में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सीधे तौर पर संबंधित निजी संस्थानों में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी का 40 प्रतिशत अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्थान से किसी भी विषय से जमा दो पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर, 2015 तक 17 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट तथा वांछित शैक्षणिक योग्यता में 5 प्रतिशत की छूट नियमानुसार मान्य होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें