मेगा स्टार अमिताभ बच्चन गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के बाद अब महाराष्ट्र में बाघों और वन्यजीव संरक्षण मुहिम का हिस्सा बनेंगे।
उन्होंने बाघ बचाओ मुहिम का समर्थन करते हुए इसके लिए ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। राज्य के वित्त व वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बाघों को बचाने के लिए अमिताभ बच्चन और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को पत्र लिखा था।
तेंदुलकर की ओर से कोई जवाब नहीं आया, लेकिन अमिताभ बच्चन इसके लिए तैयार हो गए हैं। वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह पत्र 29 जुलाई को लिखा था। अमिताभ बच्चन ने 10 दिन में ही ब्रांड एंबेसडर बनने को लेकर हामी भर दी।