राजीव गांधी महाविद्यालय ने भी शनिवार को शाम चार बजे रूसा के तहत यूजी प्रथम सत्र में प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी कर दी है। इसे कालेज में उपलब्ध करवा दिया गया है।
श्रेणी और संकाय और मेजर विषय के हिसाब तैयार सूची के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को तीनों संकाय की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी शेडयूल के मुताबिक बीसीए की प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने बताया कि काउंसलिंग के बाद प्रवेश पाने छात्र को उसी रोज कालेज फीस काउंटर से रसीद लेकर चौड़ा मैदान स्थित बैंक में जमा करवानी होगी। इसके बाद ही सीट कनफर्म मानी जाएगी।
कोटशेरा कॉलेज में रूसा के तहत यूजी प्रथम सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग सोमवार और मंगलवार को होगी। छात्रों को इसी दिन फीस भी जमा करवानी होगी।
इवनिंग कालेज ने जारी की मेरिट
इवनिंग कालेज ने भी नए शैक्षणिक सत्र को शनिवार शाम को पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। कला और वाणिज्य संकाय के लिए जारी सूची के आधार पर सोमवार को काउंसलिंग होगी।
कालेज प्राचार्य प्रो. मंजू बाली ने कहा कि प्रवेश पाने वाले छात्रों को 25 जून तक फीस जमा करवानी होगी। 26 जून को कालेज की दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कालेज में कला संकाय के इतिहास, और राजनीति शास्त्र के साथ कामर्स की मेरिट सूची कालेज में उपलब्ध रहेगी।