फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्वेंट स्कूलों में फॉर्म जमा कराया है तो ये पढ़ें

Fri, 20 Dec 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सभी कान्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कान्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए लकी ड्रा 15 जनवरी को दोपहर  बाद 3 बजे निकलेगा।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों में लकी ड्रा 10 से 20 जनवरी के बीच में होगा। अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन ने सख्त हिदायत जारी की हैं कि लकी ड्रा के समय बिना आवेदन स्लिप किसी भी अभिभावकों को लकी ड्रा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। स्लिप ही भविष्य में दाखिला प्रक्रिया में काम आएगी।  

कान्वेंट स्कूलों में यूकेजी और एलकेजी में दाखिले के लिए आवेदन के आखरी दिन भी ट्राइसिटी के अभिभावकों की खूब दौड़ लगानी पड़ी।

पिछले 9 दिनों के मुकाबले भीड़ तो कम थी, लेकिन अंतिम दिन होने के कारण चारों कान्वेंट स्कूलों में 150 से 200 तक आवेदन फार्म जमा किए गए।

दोपहर 2 बजे से ही स्कूल गेट के बाहर अभिभावकों की लाइनें लग गई। कई अभिभावक तो 4 बजे तक भी दौड़ते हुए स्कूलों में एंट्री पाने के लिए गेट कीपर के सामने बच्चे के कैरियर की दुहाई देते हुए अंदर जान के लिए गिड़गिड़ाते दिखे, जबकि कुछ देरी से आने के कारण मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


वीरवार को सेक्रेड हार्ट-26 में बेटी का फार्म जमा करने पहुंचे सेक्टर-44 के मकान नंबर 2292 निवासी डीके चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने वीरवार को ही भागदौड़ कर तीन कान्वेंट स्कूलों में बेटी के लिए आवेदन किया है।

710 सीटों के लिए करीब 4150 आवेदन फार्म   
चार कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल की कुल 710 सीटों के लिए आखरी दिन तक करीब 4150 आवेदन फार्म जमा हुए। यानी, कान्वेंट स्कूलों में प्रत्येक सीट के लिए छह सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस में सबसे अधिक करीब 1500 अभिभावकों ने आवेदन फार्म जमा कराए। कार्र्मल कान्वेंट में 730, सेक्रेड हार्ट में 987 और सेंट जोन में 731 अभिभावकों ने आवेदन किया है।

स्कूल का नाम---------सीटें---------आवेदन जमा
सेंट जोन-26---------160------------731
कार्मल कान्वेंट-9------120------------930
सेक्रेड हार्ट-26--------200-----------987
सेंट ऐंस-32-----------230-----------1500

भवन विद्यालय में रिकार्ड 1619 आवेदन
शहर के कान्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर कान्वेंट के मुकाबले सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय (जूनियर विंग) पहली पसंद है।

स्कूल में प्री-नर्सरी की 100 सीटों के लिए इस साल रिकार्ड 1619 आवेदन जमा हुए हैं। 20 अभिभावकों ने ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत आवेदन किया है।

2013 सत्र में भवन विद्यालय में प्री-नर्सरी के लिए 1580 अभिभावकों ने आवेदन किया था। भवन विद्यालय में लकी ड्रा 18 जनवरी को सुबह 9 बजे निकाला जाएगा।

सरकारी स्कूलों में 40 फीसदी सीटें खाली
शहर के प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में सीटों के मुकाबले 5 से 8 गुना अधिक आवेदन फार्म आ चुके हैं। दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में सीटों के बराबर भी आवेदन नहीं आ रहे।

जानकारी अनुसार, शहर के मॉडल स्कूलों में भी 40 फीसदी तक सीटों के लिए आवेदन नहीं आए हैं। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में आवेदन का दायरा एक किलोमीटर निर्धारित किया है। लेकिन, आवेदन नहीं आने पर अब दायरे को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें