सीसीएसयू में सत्र 2014-15 में दाखिले की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को विवि की ओर से स्नातक में दाखिले की दूसरी वेटिंग लिस्ट भी जारी कर दी गई। दूसरी वेटिंग लिस्ट में कटऑफ और नीचे आने से छात्रों को राहत मिली है।
शनिवार को ही स्नातक की पहली वेटिंग लिस्ट से दाखिले शुरू हो गए। महानगर केपांच डिग्री कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी गणित और बायो में कुल 620 एडमिशन हुए। एडमिशन केलिए छात्रों की भीड़ को देखते हुए कॉलेजों में अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं।
सोमवार को तीनों कटऑफ से लें दाखिला
आरसीसीवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज केप्राचार्य डा. आरसी शर्मा ने बताया कि शनिवार को कॉलेज में बीकॉम केचार सेक्शन के लिए 143, बीएससी बायो के एक सेक्शन में 24 और बीएससी गणित केदो सेक्शन में कुल 44 दाखिले हुए।
उन्होंने बताया कि सोमवार को पहली कटऑफ के अलावा दोनों वेटिंग लिस्ट के छात्र भी एडमिशन ले सकेंगे। इस बाबत विवि ने आदेश जारी किए हैं। एमएमएच कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डा. डीके गौतम ने बताया कि शनिवार को बीए में कुल 62, बीकॉम में 31, बीएससी बायो में 43 और बीएससी गणित में 63 एडमिशन हुए।
कांशीराम में बीए में 60, बीकॉम में 21, बीएससी बायो में नौ व बीएससी गणित में दो दाखिले हुए। एसडी कॉलेज में बीए में 64 और बीकॉम में सात जबकि वीएमएलजी में बीकॉम में 47 एडमिशन हुए।
एक कटऑफ से दाखिले को तीन दिन की मांग
सीसीएसयू ने जल्द दाखिला प्रक्रिया खत्म करने केलिए पहली कटऑफ केसाथ दो वेटिंग लिस्ट जारी की। साथ ही चार दिनों के भीतर एडमिशन करने के आदेश दिए।
एक कटऑफ से दाखिले को मिल रहे एक दिन को बढ़ाने की छात्र संगठनों की ओर से मांग उठने लगी है। छात्र संगठनों ने एक दिन में लिस्ट चस्पा होने, फार्म खरीदने, डीडी बनवाने व अन्य दस्तावेजों के साथ उसे जमा करने के लिए समय नाकाफी बताया।
स्नातक की दूसरी वेटिंग लिस्ट पर एक नजर
एमएमएच डिग्री कॉलेज
विषय जनरल ओबीसी एससी एसटी
बीए 68.40 67.00 66.40 ---
बीकॉम 73.80 72.40 69.20 ---
बीएससी बायो 73.40 71.60 66.60 ---
बीएससी गणित 77.60 75.80 70.60 ---
कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज
बीए 54.63 53.00 51.60 ---
बीकॉम 69.00 67.00 64.80 ---
बीएससी बायो 69.20 66.60 64.40 ---
बीएससी गणित 73.40 72.40 69.40 ---
आरसीसीवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज
बीकॉम 57.80 57.80 58.20 ---
बीएससी बायो 68.20 68.40 68.40 ---
बीएससी गणित 63.00 62.80 62.80 ---
एसडी कॉलेज
बीकॉम 74.00 72.60 70.60 51.60
बीए 65.80 64.80 63.60 ---
वीएमएलजी
बीकॉम 67.60 65.80 61.50 ---