फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड PCS 10 प्रतिशत रिजल्ट पर असमंजस

Fri, 04 Dec 2015 01:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पीसीएस पूरक परीक्षा परिणाम से युवाओं में असमंजस है। युवाओं का कहना है कि आयोग ने केवल सामान्य और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को पूरक परिणाम में जगह दी है, जबकि आयोग का कहना है कि आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत चयन के हिसाब से ही यह परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बुधवार को पीसीएस प्री परीक्षा का पूरक परिणाम जारी किया था। इसमें सामान्य और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए ही कटऑफ जारी हुई है। बाकी किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों को पूरक परिणाम में शामिल नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने गलत तरीके से परिणाम जारी किया है।

इसमें न तो महिला अभ्यर्थियों का प्रतिनिधित्व है और न किसी अन्य श्रेणी का। कुछ अभ्यर्थी इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

मामले में जब आयोग के प्रभारी सचिव पीसी डंडरियाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 10 प्रतिशत राज्य आंदोलनकारी जिन श्रेणियों में क्वालीफाई हुए थे, उसी के मुकाबले यह परिणाम जारी किया गया है। ताकि जब हाईकोर्ट इस मामले पर अंतिम फैसला दे तो उसी हिसाब से युवाओं को एडजस्ट करने में परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें