फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले की राह में अभिभावकों के लिए नई परेशानी

Fri, 04 Dec 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में बच्चों के दाखिले कराने की भागदौड़ के बीच अभिभावकों के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, कई स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन फार्म सिर्फ बच्चे के अभिभावकों से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। शहर के कॉन्वेंट स्कूलों में आवेदन फार्म जमा करते हुए माता या पिता का मौजूद होना जरूरी है। कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में आवेदन फार्म जमा होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


कई पेरेंट्स ने आवेदन फार्म अपने जानकारों के माध्यम से स्कूल भिजवा दिए, लेकिन स्कूलों ने स्वीकार करने से मना कर दिया।  शहर के कॉन्वेंट स्कूल के अलावा सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल में आवेदन फार्म जमा करते समय पेरेंट्स का होना जरूरी है। स्कूलों की मनमानी के कारण कई अभिभावकों को आवेदन फार्म भरने के लिए छुट्टी लेनी पड़ रही है।

चंडीगढ़ रेजीडेंट प्रूफ के लिए अभिभावकों की दौड़
चंडीगढ़ ही नहीं मोहाली और पंचकूला के काफी अभिभावक चंडीगढ़ स्थित कॉन्वेंट और प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलोें में दाखिले के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। कॉन्वेंट स्कूल चंडीगढ़ रेजीडेंट को ही दाखिले में तव्वजो देंगे। ऐसे में पंचकूला और मोहाली के काफी अभिभावक चंडीगढ़ का रेजीडेंट प्रूफ बनवाने के लिए नोटरी के पास चक्कर लगा रहे हैं। सेक्टर-17 बर्थ एंड डेेथ दफ्तर में भी जन्मप्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन


कई स्कूलों में एक ही दिन लकी ड्रा
लकी ड्रा के कारण अभिभावक बच्चे के दाखिले के लिए 4 से 5 स्कूलों में आवेदन कर रहे हैं। कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत तीन कॉन्वेंट स्कूल (सेंट जोंस, कार्मल कान्वेंट और सेक्रेड हार्ट) में 15 जनवरी 2016 को लकी ड्रा आयोजित किया जाएगा। सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल में भी 15 जनवरी को लकी ड्रा निकाला जाएगा। कुछ अन्य स्कूल भी इसी तिथि पर लकी ड्रा निकालेंगे। सभी स्कूलों ने लकी ड्रा में अभिभावकों को ही एंट्री देने का फैसला लिया है। ऐसे में 15 जनवरी को रिजल्ट देखने के लिए अभिभावकों की खूब दौड़ लगेगी।

शहर में चल रहे फर्जी स्कूलों पर होगी कार्रवाई
एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से कराए गए एक सर्वे में शहर में करीब 105 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का पता चला है। इन स्कूलों में 17 हजार से अधिक स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं। पहली से दसवीं तक चल रहे इन स्कूलों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मनीमाजरा में सबसे अधिक गैरमान्यता प्राप्त स्कूल  हैं। अगले सत्र से इन स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। शिक्षा विभाग जल्द ही वेबसाइट पर फर्जी स्कूलों की जानकारी अपलोड करेगा। विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों पर छापेमारी भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


अभिभावकों के लिए जरूरी टिप्स
-आवेदन फार्म में बच्चे का नाम बर्थ सर्टिफिकेट के अनुसार ही भरें।
 -एक स्कूल में अभिभावक एक ही आवेदन कर सकता है।
-स्कूल एल्युमनी का लाभ लेने के लिए अभिभावकों का उस स्कूल से 10वीं सर्टिफिकेट या अन्य प्रमाण पत्र होना जरूरी है।  
-आवेदन करने के बाद अभिभावक स्लिप को संभाल कर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें