फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति स्कूलों में मिलेगी कम्यूटर शिक्षा

Thu, 19 Dec 2013 02:06 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सभी राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन


यह घोषणा समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने की है। वह बुधवार को उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन में बोल रहे थे।
gkg
नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि लखनऊ में मोहान रोड स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के साथ ही प्रदेश भर में ऐसे 76 विद्यालय चल रहे हैं।

इनमें शिक्षा स्तर सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आज का जमाना सूचना तकनीक का है। इसलिए समाज कल्याण विभाग भी अपने स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत स्कूलों में कंप्यूटर और कंप्यूटर शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। कंप्यूटर की पढ़ाई अगले साल से शुरू होगी।

प्रबंधकों को समाज कल्याण मंत्री ने अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में चलाए जा रहे स्कूलों को अनुदान सूची में लेने की कार्यवाही जारी होने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बसपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 1994 में उनकी सरकार ने सबसे पहले अनुसूचित जाति बाहुल्य विद्यार्थियों वाले बच्चों को अनुदान सूची में लेेने की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


इसके बाद बसपा सरकार ने योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब सपा सरकार एक बार फिर से इस दिशा में काम कर रही है।

कार्यक्रम में मलिहाबाद क्षेत्र के विधायक इंदल रावत के साथ विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष राम नरेश भारती, महामंत्री अवनीश बाजपेयी तथा मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय समेत प्रदेश भर से आए हुए विद्यालय प्रबंधकों ने भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें