देश भर के विभिन्न मेडिकल कालेज में दाखिले के लिए आयोजित ऑल इंडिया प्री मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट(एआईपीएमटी) का रिजल्ट शनिवार को घोषित होगा।
जानकारी अनुसार रिजल्ट सुबह 9 बजे तक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। ट्राइसिटी से करीब 4 हजार विद्यार्थियों ने एआईपीएमटी की परीक्षा दी थी।
चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच-32 और पीयू स्थित डेंटल इंस्टीट्यूट की सीटों पर एआईपीएमटी के तहत दाखिला होता है।