फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैट का रिजल्ट बदला, अभ्यर्थी हुए परेशान

Mon, 08 Jun 2015 11:43 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विधि संस्थानों में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा क्लैट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) का परिणाम जारी होने के कुछ ही दिनों बाद रिवाइज हो गया।
विज्ञापन


परीक्षा का मूल्यांकन करने में राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि की ओर से भारी चूक हो गई थी। अब आठ सवालों के जवाब बदलने से यूजी, पीजी का परिणाम बदल गया है। राम मनोहर लोहिया विवि ने 10 मई को क्लैट का आयोजन किया। देशभर से करीब 40 हजार युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया था।

परिणाम 20 मई को जारी हुआ। इसमें आल इंडिया और स्टेट रैंक दी गई थी। स्टेट रैंक उन अभ्यर्थियों के लिए फायदेमंद थी, जिनके राज्यों में राष्ट्रीय विधि विवि मौजूद हैं। बाद में इस पर विवाद हुआ। मूल्यांकन पर सवाल उठे। मामला कोर्ट तक गया।
विज्ञापन


आखिरकार राम मनोहर लोहिया विवि ने रिजल्ट रिवाइज कर दिया। शनिवार की देर रात रिवाइज परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें तमाम युवाओं की न केवल आल इंडिया बल्कि स्टेट रैंक भी बदल गई है। कई अभ्यर्थी रैंक घटने पर खुश हैं तो कई रैंक बढ़ने पर परेशान हैं। यह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट में बीएएलएलबी कोर्स और पीजी में एलएलएम के लिए हुई थी।

यूजी के दो, पीजी के छह सवाल बदले
क्लैट यूजी में दो सवाल बदले हैं। सवाल नंबर 186 में उन अभ्यर्थियों को एक अंक दिया गया है, जिन्होंने ‘सी या डी’ विकल्प भरा था। विवि का मानना है कि एक ही सवाल के यह दोनों जवाब एक जैसे हैं।

जबकि सवाल नंबर 35 में प्रिंटिंग गलत होने की वजह से सभी अभ्यर्थियों को एक बोनस अंक दे दिया गया है। पीजी कोर्स में सवाल नंबर 11 का पहला उत्तर ‘ए’ था जो कि अब ‘बी’ हो गया है। सवाल नंबर 59 का पहले उत्तर ‘ए’ था जो कि अब बदलकर ‘डी’ हो गया है।

सवाल नंबर 64 में पहले उत्तर ‘ए’ था जो कि बदलकर ‘सी’ हो गया है। सवाल नंबर 69 में पहले उत्तर ‘सी’ था जो कि अब बदलकर ‘डी’ हो गया है। सवाल नंबर 119 में पहले उत्तर ‘डी’ था जो कि अब बदलकर ‘ए’ हो गया है। सवाल नंबर 131 में जवाब ‘सी’ से बदलकर ‘ए’ हो गया है।

आज होगा सीट आवंटन
20 मई को रिजल्ट आने के बाद 23 मई से अभ्यर्थियों ने वेबसाइट पर अपनी रैंक के हिसाब से अपनी प्राथमिकताएं डाल दी थीं। राम मनोहर लोहिया विवि की ओर नोटिस में कहा गया है कि अब युवाओं की प्राथमिकता और नई रैंक के हिसाब से आठ जून को सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन


एक नंबर का जो फर्क आया है, वह सवा दो अंकों का बदलाव कर गया है। जिस छात्र को पहले एक अंक मिला था और वह गलत हो गया है। साथ ही नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की थी। इसके साथ ही सभी छात्रों को अब एक बोनस अंक दिया गया है। इससे स्कोर में यह बदलाव आया है।
- अमित मित्तल, क्लैट विशेषज्ञ

यहां देखें अंतिम परिणाम : www.clat.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें