देश भर में 16 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए आयोजित हुए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की ऑनलाइन काउंसलिंग बृहस्पतिवार से शुरू होगी।
अभ्यर्थी अपनी चाइस 25 मई तक भर सकेंगे। इसके बाद चाइस व मेरिट के अनुसार फर्स्ट एलॉटमेंट लिस्ट 31 मई को जारी कर दी जाएगी।
इसके बाद फर्स्ट लिस्ट के चयनित अभ्यर्थी अपनी फीस चार जून से लेकर 10 जून तक जमा कर सकेंगे। काउंसलिंग में फीस जमा करने के बाद सेकेंड एलॉटमेंट लिस्ट 15 जून को घोषित कर दी जाएगी।
क्लैट में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छह जुलाई को खत्म कर दी जाएगी। फिलहाल देश भर में 16 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को अपनी चाइस फिलिंग ऑनलाइन www.clat.ac.in पर कर सकेंगे। देश की 16 लॉ यूनिवर्सिटीजी में यूजी में 2164 सीटें है और पीजी में 568 सीटें है।