फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 फीसदी अभ्यर्थियों ने दिया क्लैट

Mon, 12 May 2014 10:52 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में रविवार को पांच केंद्रों पर हुआ कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2014 शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया।
विज्ञापन


परीक्षा में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। राजधानी में रविवार को पांच केंद्रों पर हुआ कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2014 शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया।

परीक्षा में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। इस परीक्षा का आयोजन देश भर में गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी करवा रही है।

क्लैट-2014 का परिणाम 31 मई को घोषित किया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग एक जून से शुरू होगी।

राजधानी में इस परीक्षा को आयोजित करवाने की जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को दी गई थी।

यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार जेडी गंगवार ने बताया कि इस परीक्षा में 3,938 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था लेकिन इसमें 3,806 स्टूडेंट उपस्थित हुए।
विज्ञापन


करीब 97 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा दोपहर तीन से लेकर शाम पांच बजे तक हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए राजधानी में नेशनल पीजी कॉलेज, महाराजा बिजली पासी डिग्री कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज और डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

क्लैट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देश भर की 14 लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले का मौका मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें