फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBAU: इन विषयों के लिए आज से ऑनलाइन फॉर्म

Mon, 12 May 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 38 कोर्स में दाखिले के लिए आज से ऑनलाइन फॉर्म मिलेंगे। इसमें 20 नए कोर्स के साथ-साथ 18 पुराने कोर्स रीलॉन्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 1,500 व एससी, एसटी के लिए 750 रुपये का ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा। 20 कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, उनमें अधिकतर ट्रेडिशनल कोर्स हैं।

इसमें विवि में एमए फिलॉसिफी, एमए साइकोलॉजी सहित एमए व एमफिल के कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसमें एमए व एमएससी के पांच साल के इंटीग्रेटेड कोर्स हैं। इसमें इंटरमीडिएट पास स्टूडेंट दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन


वहीं, बैचलर ऑफ वोकेश्नल कोर्स और एमएसी न्यूक्लियर मेडिसिन जैसे कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं।

मालूम हो कि जिन 18 कोर्सेज को रीलॉन्च किया गया है, उनमें दाखिले न होने पर इन्हें बंद करने की संस्तुति की जा सकती है। फिलहाल, इसमें फीस भी घटाई गई है, ताकि स्टूडेंट एडमिशन लेने में दिलचस्पी दिखाएं।
विज्ञापन


इस संबंध में बीबीएयू के प्रवेश समन्वयक डॉ. कुशेंद्र मिश्रा ने कहा कि नए कोर्स में दाखिले के लिए फॉर्म जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।

पूरी कोशिश है कि सोमवार को इसे जारी कर दिया जाए, ताकि स्टूडेंट्स को फॉर्म भरने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें