देश भर की 16 लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2014 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एक जनवरी से मिलेंगे और 10 मई को क्लैट की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पहली बार ऑनलाइन परीक्षा के मद्देनजर 42 शहरों में करीब 4 हजार परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस बार करीब एक दर्जन नए शहरों को इसमें जोड़ा जा रहा है। बीते साल केवल 29 शहरों में ही परीक्षा केंद्र थे।
यूपी में भी सात नए शहरों में इस बार क्लैट के ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। क्लैट 2015 के आयोजन की जिम्मेदारी इस बार डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ को सौंपी गई है।
यूनिवर्सिटी के कुलपति व क्लैट के कोआर्डिनेटर प्रो. गुरदीप सिंह का कहना है कि कोशिश की गई है कि स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबा समय न तय करना पड़े। इसीलिए यूपी के सात नए शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।