फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोई का प्रेसीडेंट निकला नकलची, डिस्कवालीफाई

Mon, 22 Jun 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में रविवार को आयोजित तीन वर्षीय एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट में स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) के स्टेट प्रेसिडेंट बिक्रमजीत सिंह मिड्डू खेड़ा पर नकल करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर तीन साल तक इस परीक्षा से डिस्क्वालीफाई कर दिया है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

मामला सामने आने के बाद सोई ने पीयू प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामले के बाद सोई के सदस्यों ने वीसी रेजिडेंस पर जमकर हंगामा किया।

पीयू प्रशासन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सोई नेता के पास परीक्षा के दौरान एक मोबाइल था। एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट के दौरान वह इस मोबाइल का प्रयोग कर रहा था।
विज्ञापन


साथ बैठे एक छात्र ने सेंटर में ड्यूटी दे रहे अधिकारी को इसकी जानकारी दी। जब अधिकारी ने उसकी तलाशी लेनी चाही तो वह धक्कामुक्की कर वहां से भाग निकला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें