कृषि विवि पालमपुर में सेना भर्ती के दौरान ग्राउंड टेस्ट में पास युवाओं की लिखित परीक्षा तिथियों में बदलाव कर दिया है। भर्ती निदेशक कर्नल नवजोत कंग ने कहा कि मेडिकल अनफिट उम्मीदवारों का मेडिकल रिव्यू पूरा न होने और उम्मीदवारों को पूरा मौका तथा रिक्तियों के पूर्ण उपयोग को बदलाव किया है।
सोल्जर टेक्निकल एवं सोल्जर ट्रेडसमैन की लिखित परीक्षा 26 अप्रैल के बजाय 31 मई को कृषि विवि पालमपुर में होगी। उम्मीदवारों को 12 मई को पुराने एडमिट कार्ड जमा करवाने पर नया एडमिट कार्ड एआरओ कार्यालय से जारी होगा।