लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए और एमएससी मैथेमेटिक्स सेमेस्टर तीन की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण नागर ने बताया कि यह बदलाव दो पेपर में किया गया है।
नई तिथियों के अनुसार पहले पेपर की परीक्षा 23 दिसंबर और दूसरे की 26 दिसंबर को होगी,जबकि अन्य पेपर पूर्व निर्धारित तिथियों पर होंगे।
वहीं,दूसरी ओर,एमएससी फिजिक्स पहले सेमेस्टर के इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपेरिमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ और 10 दिसंबर को होगी। नौ को सुबह 8.30 से 1.30 बजे और दोपहर 12.30 से 5.30 बजे तक परीक्षा होगी,जबकि 10 दिसंबर को केवल सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 की पाली में परीक्षा कराई जाएगी।
उधर,विश्वविद्यालय में बायोस्टेटिस्टिक्स की प्रयोगात्मक परीक्षा छह दिसंबर को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो.एसके पांडेय ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच सांख्यिकी विभाग में कराई जाएगी।
5 दिसंबर तक एलयू में नहीं चलेंगी कक्षाएं
विश्वविद्यालय की वर्ष 2014 की बैक पेपर और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के चलते 2 से 5 दिसंबर तक शैक्षिक कार्य स्थगित रहेगा। मंगलवार से शुरू होने वाली ये परीक्षाएं दो पाली में होंगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली की दोपहर 2 से 5 बजे केबीच होगी। परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय के अलावा संबद्घ कॉलेजों में केंद्र बनाए गए हैं।