फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CICSE ने किया तीन विषयों में बड़ा परिवर्तन

Thu, 07 Nov 2013 01:43 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईसीएसई बोर्ड ने इस वर्ष से 11वीं व 12वीं के छात्रों की पास होने व अच्छे अंक लाने की राह आसान कर दी है। बोर्ड ने हाल ही में तीन विषयों के पैटर्न में परिवर्तन कर प्रोजेक्ट वर्क को भी इसमें शामिल कर दिया है।
विज्ञापन


सख्त नियमावली भी जारी
हालांकि इस प्रोजेक्ट वर्क का स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए बोर्ड ने साथ में सख्त नियमावली भी जारी की है। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सत्र 2013-14 इकोनोमिक्स, कॉमर्स और अकाउंट्स में थ्योरी पेपर पैटर्न परिवर्तित किया गया है।

पढ़ें, प्रिंस चार्ल्स ने ऋषिकेश में की गंगा आरती

100 अंकों के थ्योरी पेपर के बजाए 80 अंकों का थ्योरी पेपर होगा। बाकी 20 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क लांच किया गया है। तीनों विषयों में छात्रों को 20-20 अंक स्कूल स्तर पर प्राप्त होंगे। बशर्ते इन प्रोजेक्ट वर्क की जांच के लिए काबिल शिक्षकों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन


दसवीं में यह प्रोजेक्ट वर्क लांच हो चुका
हर स्कूल को किसी डिग्री कॉलेज या विषय विशेषज्ञ का चयन कर काउंसिल के पास उनकी सूची भेजनी होगी। इस सूची पर आईसीएसई की मुहर लगने के बाद शिक्षक, स्कूल में जाकर बच्चों से प्रोजेक्ट वर्क कराएगा। गौरतलब है कि बोर्ड इससे पहले दसवीं में यह प्रोजेक्ट वर्क लांच कर चुका है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें