स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। 12 अक्तूबर को कॉलेज न जाएं। टीचर्स हड़ताल पर जा रहे हैं। पीयू एफिलिएटेड कालेजों में 12 अक्तूबर को शिक्षकों की हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
प्राइवेट कालेजों के शिक्षक पंजाब सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। प्राइवेट कालेजों में शिक्षकों की हड़ताल से आजकल हाउस टेस्ट पर भी असर पड़ेगा।
जानकारी अनुसार पंजाब एंड चंडीगढ़ कालेज टीचर्स यूनियन (पीसीसीटीयू) ने कई महीनों से बकाया सैलरी, हाउस रेंट जैसे मुद्दों पर फैसला नहीं लिए जाने पर विरोध करने का फैसला लिया है।
पीसीसीटीयू प्रेसिडेंट डा.जगवंत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार काफी समय से मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सभी प्राइवेट और ऐडिड कालेज, 16 अक्तूबर को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कालेज शिक्षक विरोध में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।