फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों! इस बार सरकारी स्कूलों में भी दाखिला आसान नहीं

Thu, 04 Jun 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार एग्जाम रिजल्ट में स्टूडेंट्स ने काफी अच्छी सीजीपीए ली। यही कारण है कि इस बार सरकारी स्कूलों में दाखिला लेना भी आसान नहीं होगा। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में ट्राइसिटी के 1641 स्टूडेंट्स ने परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल किए। इसके चलते अगली कक्षा में दाखिले के लिए शहर के प्राइवेट स्कूलों में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


ऐसे में स्टूडेंट्स के पास अब सरकारी स्कूल ही आखिरी विकल्प हैं। अच्छा रिजल्ट आने के कारण यहां भी दाखिला आसान नहीं होगा। शहर के कई सरकारी स्कूलों में 11वीं मेडिकल, नॉन मेडिकल, कार्मस और आर्ट्स संकाय में दाखिले के लिए मेरिट काफी ऊंची जाती है।

सेक्टर-16, मनीमाजरा स्थित गवर्नमेंट स्कूल, सेक्टर-35, 37, 10, 18,19 जैसे स्कूलों में दाखिले की मेरिट काफी अधिक रहती है। सेक्टर-16, मनीमाजरा और सेक्टर-35 में कट ऑफ 9.5 से 10 सीजीपीए तक रहती है। सरकारी स्कूलों में कम फीस और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण भी कई प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट 11वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूलों में ही करना चाहते हैं।
विज्ञापन


फीस में फर्क
शहर के प्राइवेट स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए 20 हजार रुपये फीस है। वहीं, सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए एक हजार रुपये और लड़कों के लिए 1500 रुपये फीस रखी गई है। यह फीस छह महीने की है।
विज्ञापन


शहर के टॉप सरकारी स्कूलो में सीटें
जीएमएसएसएस-10
साइंस (मेडिकल/नॉन मेडिकल)110 सीटें
आर्ट्स120 सीटें

जीएमएसएसएस-16
सांइस (मेडिकल/नॉन मेडिकल)275 सीटें
कॉमर्स120 सीटें
आर्ट्स240 सीटें

जीएमएसएसएस-35
सांइस (मेडिकल/नॉन मेडिकल)275 सीटें
कॉमस120 सीटें
आर्ट्स240 सीटें

जीएमएसएसएस-37
साइंस (मेडिकल/नॉन मेडिकल)275 सीटें
कॉमस60 सीटें
आर्ट्स180 सीटें

जीएमएसएसएस, एनएसी मनीमाजरा
साइंस (मेडिकल/नॉन मेडिकल)110 सीटें
कॉमर्स60 सीटें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें